Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की डेट फाइनल, अगले महीने दिल्ली में लेंगे सात फेरे

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है. कैटरीना-विक्की, आलिया-रणबीर के बाद फुकरे फिल्म स्टार अली फजल और ऋचा चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल अगले महीने सात फेरे लेंगे. शादी में केवल परिवार वाले और करीबी दोस्त मौजूद होंगे. मालूम हो कि अली फजल और ऋचा चड्ढा पहले 2020 में शादी करने वाले थे. लेकिन कोरोना के कारण दोनों ने अपनी शादी की डेट आगे बढ़ा दी थी. (पढ़ें, बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-tribute-paid-to-lord-birsa-munda-on-world-tribal-day-in-nakti/">बंदगांव

: नकटी में विश्व आदिवासी दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि)

अली और ऋचा 10 साल से एक-दूसरे को कर रहे डेट

ऋचा चड्ढा और अली फजल 2012 में बनी फिल्म फुकरे की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे. फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. करीब 10 साल एक दूसरे के साथ रहने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल दो कार्यक्रम आयोजित करेंगे. पहला प्रोग्राम मुंबई में और दूसरा दिल्ली में होगा. हालांकि अली फजल और ऋचा चड्ढा ने शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. इसे भी पढ़ें : आम">https://lagatar.in/aam-aadmi-party-likes-revdi-culture-petition-filed-in-support-of-freebies-in-sc/">आम

आदमी पार्टी को रेवड़ी कल्चर पसंद है, SC में फ्रीबीज के समर्थन में दायर की याचिका

दिल्ली से शादी और मुंबई में होगी रिसेप्शन पार्टी

आपको बता दें कि ऋचा और अली दोनों ही दिल्ली के रहने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल अगले महीने दिल्ली से ही शादी करेंगे. हालांकि शादी में केवल परिवार वाले और करीबी शामिल होंगे. वहीं शादी के बाद फिर दोनों मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगी. इस पार्टी में बॉलीवुड और अन्य इंडस्ट्री के सेलेब्स शिरकत करेंगे. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-nitish-kumar-seeks-time-to-meet-governor-decision-taken-in-jdu-meeting/">BIG

BREAKING : नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय, JDU की बैठक में लिया गया फैसला

इस साल किसी ना किसी तरह कर लेंगे शादी- ऋचा चड्ढा

एक इंटरव्यू में ऋचा ऋड्ढा ने कहा था कि इस साल हमारी शादी हो जायेगी. किसी ना किसी तरह से हम शादी कर लेंगे. हम दोनों शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. लेकिन किसी गलत वजह के कारण हम सुर्खियों में नहीं आना चाहते हैं. हम दोनों काफी व्यस्त भी थे. हालांकि अब हालात ठीक देखकर हम लोग अगले महीने शादी करने का प्लान कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जानें">https://lagatar.in/know-on-which-day-to-celebrate-rakshabandhanon-august-11-the-shadow-of-bhadra-will-remain-for-the-whole-day/">जानें

किस दिन मनाये रक्षाबंधन, 11 अगस्त को पूरे दिन रहेगा भद्रा का साया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही