Search

 
 
 

धनबाद के सभी अमरनाथ यात्री सुरक्षित

 
Dhanbad : अमरनाथ यात्रा पर गए धनबाद [Dhanbad] के सभी सात यात्री सुरक्षित हैं. सभी घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर विशेष कैंप में हैं. तीर्थयात्रियों ने कुशलता की सूचना स्वजनों को दी है. सिविल सर्जन श्याम किशोर कांत ने यह जानकारी दी. ज्ञात हो कि 8 जुलाई को अमरनाथ गुफा से लगभग दो किलो मीटर की दूरी पर बादल फटने से 15 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है. तीर्थयात्रियों ने बताया कि वे घटनास्थल से दूर थे. इस वजह से किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. उन्होंने बताया है कि सूचना के बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ की स्थिति बन गई थी. तब सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया. इधर, यात्रा पर गए धनबाद के श्रद्धालुओं के बारे में उनके परिजन रात भर जानकारी लेते रहे. पहले मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पा रहा था. बाद में कैंप में सेना के जवानों ने अपने मोबाइल और दूरभाष से परिजनों से संपर्क करया. यह भी पढ़ें : एसीबी">https://lagatar.in/giridih-acb-arrested-panchayat-secretary-red-handed-taking-bribe/">एसीबी

ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही