Search

 
 
 

गिरिडीह: एसीबी ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 
Giridih : एंटी करप्शन ब्यूरो [ACB] की टीम ने जिले के देवरी प्रखंड के खटोरी पंचायत के पंचायत सचिव उमेश राय को तीन हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार पंचायत सचिव उमेश राय देवरी प्रखंड के खटौरी, सिकरूडीह, चिकनाडीह और हरला पंचायत में कार्यरत हैं . उसे खटोरी पंचायत में मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में बैजनाथ यादव के डोभा का निर्माण करवाने का काम मिला था. 17 मई से 29 मई 2022 तक 19 मजदूरों का मास्टर रोल निर्गत हुआ था.  इस मास्टर रोल को रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और कनीय अभियंता द्वारा हस्ताक्षर करवा कर संबंधित विभाग के कार्यालय में जमा करवाया गया था . इस बीच पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत की मांग की गई . रिश्वत की राशि देने से इंकार करने पर मास्टर रोल की राशि को शून्य कर दिया गया. पुनः 31 मई से 13 जून 2022 तक सोलह मजदूरों का मास्टर रोल जमा हुआ. मजदूरों के राशि भुगतान की मांग रोजगार सेवक द्वारा किया गया . इसको लेकर लाभुक बैजनाथ यादव द्वारा पंचायत सचिव से राशि भुगतान को लेकर काफी आग्रह किया गया. इसके बाद भी रिश्वत लिए बिना राशि का भुगतान नहीं किया गया . पंचायत सचिव उमेश राय ने लाभुक को बताया कि रिश्वत के बिना राशि का भुगतान नहीं होगा. कुछ दिन बाद योजना को बंद कर दिया जाएगा. परेशान लाभुक बैजनाथ यादव ने इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से की. 9 जुलाई को एसीबी धनबाद की टीम ने पंचायत सचिव उमेश राय को तीन हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम गिरफ्तार उमेश राय को अपने साथ धनबाद ले गई . यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/deoghar-the-city-filled-with-banners-and-posters-of-pm-modi/">पीएम

मोदी के बैनर-पोस्टर से पटा शहर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही