Search

दिल्ली के सभी भाजपा सांसदों ने दिल्ली CM रेखा गुप्ता से मुलाकात की, मिली Z श्रेणी की CRPF सुरक्षा

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार ने  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की CRPF सुरक्षा प्रदान की है. सीएम पर हमला करने के आरोपी को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
 
New Delhi :  दिल्ली के सातों भाजपा सांसदों ने आज गुरुवार को दिल्ली की CM रेखा गुप्ता से मुलाकात की. बता दें कि कल जन सुनवाई के समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया था.  सीएम को चोट लगी थी. हमले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया गया है.

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार ने  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की CRPF सुरक्षा प्रदान की है. सीएम पर हमला करने के आरोपी को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेशभाई खीमजी के रूप में हुई है. कल बुधवार रात उसे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया था. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही