Search

 
 
 

के राजू के झारखंड दौरे पर सबकी नजर, क्या राज्यसभा हार पर होगा मंथन?

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू पांच दिन के दौरे पर गुरुवार को रांची पहुंच रहे हैं. उनके दौरे की शुरुआत राजधानी के ग्रामीण इलाकों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ होगी. पार्टी का कहना है कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संगठन की तैयारियों का जायजा लेना है.
 
राजनीति की खबरें

Ranchi: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू पांच दिन के दौरे पर गुरुवार को रांची पहुंच रहे हैं. उनके दौरे की शुरुआत राजधानी के ग्रामीण इलाकों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ होगी. पार्टी का कहना है कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संगठन की तैयारियों का जायजा लेना है.

 

के राजू बूथ कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देंगे. साथ ही यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे. कांग्रेस ने इस काम के लिए पूरे राज्य में करीब 23 हजार बीएलओ तैनात किए हैं. दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ रहेंगे.

 

हालांकि के राजू का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद झारखंड कांग्रेस सवालों के घेरे में है. पार्टी के कई नेता इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि दौरे के दौरान संगठन की स्थिति और चुनावी हार पर भी चर्चा हो सकती है.

 

राज्यसभा चुनाव के बाद के राजू ने राजद और वाम दलों के कुछ विधायकों पर कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने की वजह से पार्टी को नुकसान हुआ. वहीं उन्होंने जेएमएम पर कोई आरोप नहीं लगाया था.

 

के राजू के बयान के बाद राजद और वाम दलों ने भी पलटवार किया था. दोनों दलों ने उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए और उनके झारखंड दौरे को लेकर भी टिप्पणी की थी. इसके बाद गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई.

 

अब सभी की नजर के राजू के इस दौरे पर है. माना जा रहा है कि यह दौरा सिर्फ संगठन को मजबूत करने तक सीमित रहेगा या फिर राज्यसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर भी खुलकर चर्चा होगी.

 

अब सभी की नजर के राजू के इस दौरे पर टिकी है. इस दौरान एक ओर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर काम होगा, वहीं यह भी देखने वाली बात होगी कि क्या राज्यसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर पार्टी के भीतर गंभीर मंथन और समीक्षा की जाती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही