Search

 
 
 

राज्य सरकार के खिलाफ लड़ाई में खुलकर आगे आएं बीजेपी के सभी मोर्चे- दीपक प्रकाश

 
Ranchi: बीजेपी के नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी पार्टी के पदाधिकारियों से रूबरू हुए. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में मोर्चा अध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. दीपक प्रकाश ने कहा कि जनमुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ लड़ाई में मोर्चा कार्यकर्ता समाज की अगुवाई करें. उन्होंने कहा कि चाहे किसानों का सवाल हो या अनुसूचित जाति, जनजाति का सवाल. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और युवाओं के साथ हो रही वादाखिलाफी जैसे सभी सवालों पर मोर्चा अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं. दीपक प्रकाश ने बीते दिनों राज्य सरकार के खिलाफ हुए आंदोलनों में मोर्चा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में हुई भागीदारी की सराहना की. इसे भी पढ़ें-दक्षिण">https://lagatar.in/south-eastern-railway-66000-passengers-caught-ticketless-in-august-fine-and-fare-charged-for-rs-3-4-crore/">दक्षिण

पूर्व रेलवे: अगस्त माह में 66 हजार यात्री बेटिकट पकड़ाए, 3.4 करोड़ का वसूला गया जुर्माना व किराया

नागेंद्र जी ने ली कार्यक्रमों की जानकारी

बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने मोर्चा के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया एवं विभिन्न मोर्चा के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली. वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी सांगठनिक विस्तार और राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर मोर्चा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला.

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष और विधायक अमर बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, पिछड़ा जाति मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू समेत मोर्चा के महामंत्री भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-spokesperson-kunal-said-police-action-in-the-state-only-on-poor-and-general-public-special-people-are-kind/">भाजपा

प्रवक्ता कुणाल ने कहा- राज्य में पुलिसिया कार्रवाई केवल गरीबों और आम जनता पर, खास लोगों पर मेहरबानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही