Search

 
 
 

झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय : सुखदेव भगत

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी पार्टी के जीत के दावे कर रहे हैं. विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए इंडिया गठबंधन खुद को मजबूत स्थिति में मान रहा है. वहीं दूसरी ओर एनडीए खेमे में जीत के समीकरण को लेकर लगातार जोड़ घटाव का दौर जारी है.
 

Ranchi :  झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी पार्टी के जीत के दावे कर रहे हैं. विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए इंडिया गठबंधन खुद को मजबूत स्थिति में मान रहा है. वहीं दूसरी ओर एनडीए खेमे में जीत के समीकरण को लेकर लगातार जोड़ घटाव का दौर जारी है.

 

.इसी बीच लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड की दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय है. उन्होंने ने कहा कि विधानसभा में गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है और संख्या बल पूरी तरह हमारे पक्ष में है..

 

सुखदेव भगत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए के पास जीत के लिए जरूरी आंकड़े नहीं हैं.  इसके बावजूद बीजेपी सिर्फ राजनीतिक माहौल को गरमाने और टकराव की राजनीति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतरना चाहती है. उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी तरह का भ्रम नहीं है और इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही