Search

 
 
 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा: मनीष कुमार सिन्हा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सजल सहाय बने झारखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष

Ranchi News: राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मनीष कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में 'राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ)' के पद पर नियुक्त किया है. यह मनोनयन अगले आदेश, नवीन मनोनयन या चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रभावी रहेगा. संगठन को उम्मीद है कि वे नवीन संशोधित संविधान के तहत अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा प्रकोष्ठ) के संगठन विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव ने दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है. सर्वसम्मति से लिए गए इन निर्णयों के तहत मनीष कुमार सिन्हा को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सजल सहाय को युवा प्रकोष्ठ (झारखंड) का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.


मनीष कुमार सिन्हा को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी 

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मनीष कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में 'राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ)' के पद पर नियुक्त किया है. यह मनोनयन अगले आदेश, नवीन मनोनयन या चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रभावी रहेगा. संगठन को उम्मीद है कि वे नवीन संशोधित संविधान के तहत अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे.

इसे भी पढ़ें - 


सजल सहाय बने झारखंड युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष 

राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सी. बी. सहाय की संस्तुति पर सजल सहाय को झारखंड युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है. उन्हें राज्य में युवा इकाइयों के गठन, विस्तार और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का जिम्मा दिया गया है.


संगठन और समाजहित में सक्रियता की अपेक्षा 

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई कि वे संगठन की गरिमा, गौरव और सम्मान में वृद्धि करेंगे. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी अपनी सक्रिय और रचनात्मक भूमिका से समाजहित के कार्यों को गति प्रदान करेंगे. इस मनोनयन पर कायस्थ समाज और महासभा के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही