Search

 
 
 

राहुल गांधी का ऐलान, सोमवार को पूरा भारत करेगा सुप्रीम कोर्ट तक मार्च

Lagatar Desk: राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को विपक्षी दलों, युवाओं और नागरिक समाज के संगठनों के साथ वे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. उन्होंने कहा कि यह मार्च पार्टी, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य की सीमाओं के ऊपर उठकर भारतीय नागरिकों के रूप में निकाला जाएगा.
 
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

Lagatar Desk: राहुल गांधी ने रविवार को एलान किया कि SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे.

इसे भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को विपक्षी दलों, युवाओं और नागरिक समाज के संगठनों के साथ वे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. उन्होंने कहा कि यह मार्च पार्टी, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य की सीमाओं के ऊपर उठकर भारतीय नागरिकों के रूप में निकाला जाएगा.

 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट कर आरोप लगाया, “शनिवार को दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा. उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी. लेकिन उन्हें पुलिस और भाजपा के गंडों, दोनों ने पीटा. ऐसा भारत हम नहीं चाहते. सोमवार 12 अक्टूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राजय की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे.

 

राहुल ने आगे कहा कि देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे. हम देश देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे. हमारी मांग है कि वोट चोरी बंद हो, एसआईआर पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही