Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को झारखंड के सभी दल करें सहयोग : समीर उरांव

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने झारखंड के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है की वे एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को सहयोग करें. भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि आजाद भारत में पहली बार जनजाति समाज की एक महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने का अवसर बन रहा है. द्रौपदी मुर्मू का इस पद के लिए पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नाम तय किया जाना ऐतिहासिक फैसला रहा है.

उम्मीद है शिबू, हेमंत ऐन मौके पर द्रौपदी को देंगे समर्थन

समीर उरांव ने कहा, न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का जनजाति समाज, जनजाति संगठन और समितियों से जुड़े लोग इस फैसले से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. समीर उरांव ने उम्मीद जताई कि खुद जनजाति समाज से आनेवाले सीएम हेमंत सोरेन और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ऐन मौके पर द्रौपदी मुर्मू को ही समर्थन देंगे. प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक और भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन समेत मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – समाजवादी">https://lagatar.in/samajwadi-party-leader-mulayam-singh-yadavs-wife-sadhna-gupta-passes-away/">समाजवादी

पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही