Ranchi News: राज्यपाल ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह की सारी शक्तियां जब्त कर ली है. साथ ही उन्हें अपना अपना त्यागपत्र देने का निर्देश दिया गया है. त्यागपत्र नहीं देने की स्थिति में कुलपति को आवश्यक प्रक्रिया अपनाकर पद से हटा दिया जायेगा. राज्यपाल ने यह कार्रवाई कुलपति के खिलाफ करायी गयी विशेष ऑडिट में मिले तथ्यों और उनके खिलाफ मिली अनियमितताओं की शिकायतों के मद्देनजर की है.
राज्यपाल ने कुलपति दिनेश सिंह की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों को जब्त कर लिया है. साथ ही उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देने का निर्देश दिया है. कुलपति वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों को जब्त करने से संबंधित आदेश राज्यपाल सचिवालय ने जारी कर दिया है. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विशेष ऑडिट कराया था.
इसमें दिनेश सिंह द्वारा करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने की पुष्टि हुई थी. इसके अलावा राज्यपाल के आदेश के खिलाफ परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य पदों पर नियुक्ति करने का मामला भी प्रकाश में आया था.
इसे भी पढ़ें -
दिनेश सिंह को रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के पद विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं की शिकायतों के बाद हटा दिया गया था. रांची विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति रहते हुए एक खास ठेकेदार से किताब, फर्नीचर आदि की खरीदने का आदेश देने के लिए खूंटी के एक प्राचार्य पर दबाव देने का आरोप लगा था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

