Search

 
 
 

गढ़वा में चौतरफा विकास हो रहा हैः मिथिलेश ठाकुर

 
Garhwa: पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के निकटतम सहयोगी राजद के पूर्व कोषाध्यक्ष समाजसेवी संजय कांस्यकार व राजद के पूर्व जिला प्रवक्ता समाजसेवी शाकिर खान झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए. गुरुवार को पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर इन्होंने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री ठाकुर ने दोनों को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर झामुमो में शामिल कराया. मंत्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में चौतरफा विकास हो रहा है. जिसके परिणामस्वरूप झामुमो परिवार का दायरा हर दिन बढ़ रहा है. दोनों नेताओं का झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन है. इनके झामुमो में आने से पार्टी और भी मजबूत होगी. इनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा. संजय कांस्यकार ने कहा कि वे लोग मंत्री ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा के इतिहास में अब तक ऐसा विकास कार्यं नहीं हुआ था, जैसा कि मंत्री ठाकुर ने अपने कार्यकाल में किया. गढ़वा को ऐसे ही विकास पुरुष की जरूरत है. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, फरीद खान, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hc-said-state-government-needs-to-be-alert-after-deteriorating-situation-in-bangladesh-sought-report-from-ib/">HC

ने कहा- बांग्लादेश में बिगड़े हालात के बाद राज्य सरकार को सतर्क रहने की जरूरत, IB से मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही