Search

 
 
 

गुरुवार को बंद रहेंगे राजधानी के सभी स्कूल, डीईओ ने जारी किया आदेश

 

Ranchi : हेमंत सोरेन गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा. समारोह में उमड़ने वाली भीड़ को मद्देनजर रखते हुए रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने शहर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को गुरुवार को बंद रखने का आदेश दिया है. इस संबंध में डीईओ ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण सरकार में एक लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है. इससे शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक रहेगा. अधिक भीड़ के कारण स्कूल बसें जाम में फंस सकती हैं, जिससे बच्चों को परेशानी हो सकती है. इसे देखते हुए बच्चों के हित में शहर के सभी स्कूलों को बंद किया गया है.

यह भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-cm-reached-nemra-paid-tribute-to-sobran-soren-on-67th-martyrdom-day/">रामगढ़

: नेमरा पहुंचे सीएम, सोबरन सोरेन को 67वें शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही