Search

 
 
 

Bihar News: 30 जून तक मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे राज्य के सभी स्कूल

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 22 जून 2026 से 30 जून 2026 तक राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे.
 

Patna: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 22 जून 2026 से 30 जून 2026 तक राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे.

Uploaded Image

राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय शिक्ष विभाग ने लिया है. आदेश में कहा गया है कि प्रार्थना सभा और अन्य गतिविधियां सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे तक आयोजित होगी. इसके बाद नियमित कक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा. प्रत्येक घंटी 40 मिनट की होगी और कुल सात घंटियां स्कूल में होंगी. बच्चों की छुट्टी 12:20 में कर दी जाएगी. इसके बाद प्राधानाध्याप के स्तर के शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गए विषयों की समीक्षा, अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिये गए गृह कार्य की समीक्षा की जाएगी. 

 

शिक्षा विभाग का मानना है कि सुबह के समय विद्यालय संचालन के छात्रों को भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से बचाया जा सकेगा और पढ़ाई भी सुचारु रूप से जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही