Search

 
 
 

Patna News: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की जांच को लेकर HC में PIL दायर

भरत भूषण तिवारी के पुलिस एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच को लेकर पटना हाई कोर्ट में PIL दायर की गयी है.
 

Patna: भरत भूषण तिवारी के पुलिस एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच को लेकर पटना हाई कोर्ट में PIL दायर की गयी है. एडवोकेट मुकेश कुमार ने इस माले की जांच और दोषी पुलिस पदाधिकारियों को कानूनी कटघरे में लाने की मांग की है.

 

उन्होंने चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय की खंडपीठ से इस जनहित याचिक की त्वरित सुनवाई के लिए गुहार लगाई है. अधिवक्ता का आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने भरत का पिस्तौल दिखाते हुए वीडियो बनाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

 

उन्होंने कहा कि सरेंडर के बाद पुलिस के द्वारा गोली चलाया जाना निश्चित रूप से हत्या है. इस मामले में जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज होना चाहिए. 

 

मुकेश का कहना है कि उनके द्वारा पीआईएल दायर करने के बाद राज्य सरकार ने जांच का आदेश शनिवार को दिया लेकिन अभी तक अधिसूचना नहीं जारी की गयी.

 

बता दें कि बीते 17 जून को बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौती गांव में  तथाकथित पुलिस एनकाउंटर में एक युवक भरत भूषण तिवारी की मौत हो गयी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही