Search

 
 
 

Ranchi News : RSS कार्यालय पहुंची ATS की टीम, खंगाल रही CCTV फुटेज

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर हुए हमले के मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की एक विशेष टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर हुए हमले के मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की एक विशेष टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

 


सोमवार को एटीएस के अधिकारी और जवान आरएसएस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया. जांच टीम ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई और मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की.


सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है. संदिग्ध गतिविधियों और संभावित आरोपियों की पहचान के लिए डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है. एटीएस की फॉरेंसिक टीम भी तकनीकी जांच में जुटी हुई है. 


बताया जा रहा है कि घटना के पीछे की साजिश, हमलावरों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही हैं.


फिलहाल एटीएस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से जांच आगे बढ़ा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और इसके पीछे शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही