Search

 
 
 

Jharkhand Weather : 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, पलामू व गढ़वा में हीटवेव की चेतावनी

Ranchi : झारखंड में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग के अनुसार 22 जून को मॉनसून राज्य के कुछ और हिस्सों में पहुंच गया है. अगले 48 घंटे में इसके पूरे राज्य में फैलने की संभावना है.
 

Ranchi : झारखंड में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग के अनुसार 22 जून को मॉनसून राज्य के कुछ और हिस्सों में पहुंच गया है. अगले 48 घंटे में इसके पूरे राज्य में फैलने की संभावना है.

 


पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश हुई. सबसे ज्यादा 62.4 मिमी बारिश गिरिडीह जिले के नंदाडीह में दर्ज की गई. जामताड़ा में 56.8 मिमी और सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में 44.6 मिमी बारिश हुई.


वहीं, सबसे अधिक तापमान पलामू के डालटनगंज में 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा.


इन जिलों में तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है.


पलामू, गढ़वा और चतरा में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग ने 24 और 25 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा में हीटवेव चलने की आशंका जताई है. इन जिलों में लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


रांची में अगले पांच दिन बारिश के आसार

राजधानी रांची में 22 से 26 जून तक बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.


राज्य में अब भी बारिश की कमी

1 जून से 22 जून तक झारखंड में सामान्य से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सबसे ज्यादा कमी गढ़वा, साहिबगंज और चतरा में दर्ज की गई है.


हालांकि रांची के लिए राहत की बात है. यहां अब तक 118.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 2 प्रतिशत अधिक है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मॉनसून और सक्रिय होगा, जिससे राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही