Search

 
 
 

Jamshedpur News :  कुख्यात अपराधी को स्थानांतरित कर भेजा गया गोड्डा जेल, गैंग संचालन की आशंका

Jamshedpur :  कुख्यात अपराधी निसार अहमद उर्फ निशु को घाघीडीह केंद्रीय कारागार से गोड्डा जेल स्थानांतरित कर दिया गया है. पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत यह फैसला सुरक्षा कारणों और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से संगठित अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.
 

Jamshedpur :  कुख्यात अपराधी निसार अहमद उर्फ निशु को घाघीडीह केंद्रीय कारागार से गोड्डा जेल स्थानांतरित कर दिया गया है. पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत यह फैसला सुरक्षा कारणों और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से संगठित अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि निसार अहमद जेल में रहते हुए भी अपने गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था और बाहर की आपराधिक गतिविधियों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था. इस संबंध में जिला पुलिस द्वारा जेल प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई थी. रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा के बाद उसे शहर से दूर गोड्डा जेल स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया.

 

निसार अहमद को 19 जून को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी. उसके खिलाफ हत्या, फायरिंग, रंगदारी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं.

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, निसार अहमद का नाम शहर के कई चर्चित आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है. वह पवन यादव हत्याकांड, राजा सिंह हत्याकांड, सोनारी में गणेश सिंह पर हुए बम हमले व आयुष ओझा उर्फ अंशु पर फायरिंग मामले में भी आरोपी है.

 

इसके अलावा निसार अहमद सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर भी चर्चा में रहा है. पुलिस का मानना है कि उसे गोड्डा जेल भेजने से उसके आपराधिक नेटवर्क को कमजोर किया जा सकेगा और जेल के भीतर से किसी भी तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी.

 

अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से संगठित अपराध में शामिल अन्य अपराधियों को भी स्पष्ट संदेश जाएगा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही