Search

 
 
 

विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी राज्यों को मिलकर करने होंगे प्रयास : सुरेश

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FJCCI) में विकसित भारत 2027 को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा का आयोजन किया गया.
 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FJCCI) में विकसित भारत 2027 को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय यूनियन मिनिस्टर सुरेश प्रभु मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. 

 

इस मौके पर FJCCI के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सेक्रेटरी जनरल रोहित अग्रवाल, और पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार भी मंच पर उपस्थित रहे और कार्यक्रम को संबोधित किया.

 

चर्चा के दौरान सुरेश प्रभु ने कहा कि झारखंड में दुर्लभ और अति-दुर्लभ (रेयर व रेयरेस्ट) मिनरल्स की बड़ी मात्रा मौजूद है, जिनका उपयोग कर राज्य में अनेक उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं. इससे न केवल झारखंड की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

 

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड को मिनरल्स से मिलने वाली रॉयल्टी राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है. सुरेश प्रभु ने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड देश के कुल वन क्षेत्र का लगभग 30% हिस्सा समेटे हुए है, जो भारत के इकोसिस्टम को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है.

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी राज्यों को मिलकर प्रयास करने होंगे. झारखंड इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही