Search

 
 
 

हिमाचल प्रदेश रोपवे में फंसे सभी पर्यटक सु‍रक्षित निकाले गये, 3 घंटे चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन

 
Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश रोपवे में फंसे सभी पर्यटकों को सु‍रक्षित बचा लिया गया है. NDRF की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की. मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रोपवे ट्रॉली में अचानक से तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से 11 पयर्टक रोपवे ट्रॉली में फंस गये थे. इस घटना से हड़कंप मच गया था. आनन-फानन में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी 11 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया. हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन के प्रमुख सचिव ओंकार चंद शर्मा ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लेने की जानकारी दी. परवाणू टिम्बर ट्रेल पर बीच हवा में फंसी केबल कार ट्रॉली में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें चार महिलाएं और दो बुजुर्ग भी शामिल थे. परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने केबल कार सिस्टम में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण बताया.

अप्रैल में देवघर और मई में मध्य प्रदेश के शारदा शक्तिपीठ में भी हुआ था रोपवे हादसा

बता दें कि इससे पहले मई में मध्य प्रदेश के शारदा शक्तिपीठ मैहर देवी में रोपवे की सात ट्रॉलियां में 28 श्रद्धालु फंस गये थे. काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर श्रद्धालुओं को बचाया गया था. वहीं अप्रैल में देवघर के त्रिकुट पर्वत पर भी रोपवे हादसा हुआ था. 46 घंटे तक चले बचाव अभियान में 46 लोगों को बचाया जा सका. वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-accused-accepted-said-made-a-plan-and-attacked-the-temple-opened-fire-on-the-police/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- प्लान बनाकर मंदिर पर हमला किया, पुलिस पर गोली चलायी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही