Search

 
 
 

रांची हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- प्लान बनाकर मंदिर पर हमला किया, पुलिस पर गोली चलायी

 
Ranchi : 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा की घटना के कई आरोपियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया है कि यह पूरी घटना सुनियोजित थी. पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद उनके द्वारा दिए गए स्वीकारोक्ति बयान में जो खुलासे किये गए हैं.  वह हम अपनी इस खबर में प्रकाशित कर रहे हैं. पढ़ें - देश">https://lagatar.in/corona-again-unbridled-in-the-country-12781-new-patients-found-in-24-hours-positivity-rate-4-32-percent/">देश

में कोरोना फिर बेलगाम, 24 घंटे में मिले 12,781 नये मरीज, पॉजिटिविटी रेट 4.32 फीसदी
इसे भी पढ़ें - अग्निपथ">https://lagatar.in/congresss-satyagraha-against-agneepath-scheme-and-ed-even-today-rahul-gandhi-reaches-ed-office/">अग्निपथ

और ईडी के विरोध में कांग्रेस का आज भी सत्याग्रह, राहुल गांधी ईडी कार्यालय पहुंचे, भारत बंद, दिल्ली में जाम ही जाम

आपसी मतभेद बढ़ाने का काम भी किया

गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि हत्या के केस में वह कोतवाली थाना से जेल जा चुका है. उसने और उसके दोस्तों और अन्य मुस्लिम व्यक्तियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुओं को मारने और उसमें आपसी मतभेद बढ़ाने का काम भी किया है. इसी दौरान पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर प्लान बनाकर 10 जून को अपने दोस्तों और अन्य लोगों  के साथ मिलकर नमाज अदा करने के बाद मेन रोड स्थित महावीर मंदिर पर हमला करने और पथराव आगजनी और तोड़फोड़ करने का प्लान बनाया. जुलूस निकालने के साथ हिंदू धर्म से संबंधित व्यक्तियों के घरों, उनके निजी संपत्ति और  सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान पहुंचाया है. मंदिरों को तोड़ने, पुलिस पर पथराव करने के नियत से मुस्लिम समुदाय के लोग हथियार से लैस होकर पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें - सेना">https://lagatar.in/army-is-not-employment-agency-or-any-company-or-shop-who-do-not-like-the-agnipath-scheme-they-should-not-join-the-armed-forces-vk-singh/">सेना

रोजगार एजेंसी या कोई कंपनी या दुकान नहीं, जिन्हें Agnipath Scheme पसंद नहीं, वे सशस्त्र बलों में शामिल न हों : वीके सिंह

पुलिस लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही

बता दें कि रांची में 10 जून को नमाज़ के बाद उपद्रवियों ने हिन्दू धार्मिक स्थल समेत पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया था. जिसके बाद से पुलिस लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

हिंसा की घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पुलिस की इस कार्रवाई में आये दिन नये नये खुलासे हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें - 1">https://lagatar.in/your-in-hand-salary-may-decrease-from-july-1-the-government-is-preparing-to-implement-the-new-wage-code/">1

जुलाई से घट सकती है आपकी ‘In Hand Salary’, New Wage Code लागू करने की तैयारी में सरकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही