Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मजदूरों के बोनस के सवाल पर सभी यूनियन एकमत : राजेंद्र सिंह

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र के धमन भट्ठी एमएम 11 में बुधवार को बैठक हुई. यह बैठक क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) धमन भट्ठी शाखा के अध्यक्ष महादेव उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक मे सर्वप्रथम धमन भट्ठी चार्जिंग के स्व. शिव प्रसाद रजवार और आरजीबीएस के स्व. कन्हाई गोप की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. उसके बाद बैठक शुरू हुई. बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्लांट के रिकॉर्ड उत्पादन में ठेका मजदूरों और नियमित कर्मचारियों का बराबर का योगदान है. लेकिन दोनों के वेतन में बहुत अंतर है. इस अंतर को पाटना बहुत जरूरी है. भवन निर्माण में मिनिमम वेज पर कारखाना के जोखिमभरे कार्यों में काम कराना सरासर गलत है. ठेका मजदूरों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह ग्रेच्युटी और ग्रूप इंश्योरेंस समेत सभी सुविधाएं देनी पड़ेगी. कहा कि बोनस के नाम पर उनका ही पैसा उनको दिया गया हास्यास्पद है. ये तो उनका हक का पैसा है. आज नहीं तो कल उनको यह पैसा मिलना ही था. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/hearing-in-supreme-court-against-pm-modis-demonetisation-today-there-will-be-live-streaming-of-proceedings/">पीएम

मोदी की नोटबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग होगी
महामंत्री ने कहा रही बात नियमित कर्मचारियों के बोनस मीटिंग की तो आप निश्चिंत रहें. बोनस पर पांचों यूनियन एकमत है. बोनस सम्मानजनक होगा. हमे पूरी उम्मीद है कि एरियर का भी फैसला अगले महीने तक हो जाएगा. इन्सेंटिव रिवार्ड की लड़ाई प्लांट स्तर की है. बहुत जल्द यूनियन इन्सेंटिव व अन्य मुद्दे को लेकर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेगी. बैठक को महामंत्री के अलावा आरके सिंह, संतोष कुमार, शशिभूषण, अंबेदकर, मनोज ठाकुर, विजय कुमार, एके सिंह, पीसी मिश्रा, मो हफीज अंसारी, एसके सिन्हा और राजेंद्र रजवार समेत कई सदस्यों ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें–  केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-vijayan-and-tamil-nadu-cm-stalin-appeal-to-pm-modi-no-efforts-should-be-made-to-impose-hindi-on-us/">केरल

के CM विजयन और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील, हम पर हिंदी थोपने के प्रयास न किये जायें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही