Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर वन-वे रास्ते में वाहन चलाने पर चालान काटने के बजाय 500 रुपये लेने का आरोप लगाया है. बारा रोड निवासी अनूप कुमार ने मामले की शिकायत पूर्वी सिंहभूम के SSP से की है और जांच और कार्रवाई की मांग की है.
शिकायत के अनुसार, 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:55 बजे अनूप कुमार साकची ऑटो स्टैंड के पास वन-वे में चले गए थे. इसी दौरान वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उससे वन-वे रास्ते में जाने पर 1000 रुपये चालान काटने की बात कही.
इसे भी पढ़ें
अनूप कुमार का कहना है कि उस समय उनके पास नकद रुपये नहीं थे. उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही. आरोप है कि पुलिसकर्मी ने चालान काटने के बजाय उन्हें एक दुकानदार के पास भेजा और वहां उससे ऑनलाइन 500 रुपये का भुगतान कराया गया.
अनूप कुमार ने अपनी शिकायत में पूरे मामले की जांच कराने और संबंधित ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि मामले की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाए, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके.

