Search

 
 
 

17 साल के पॉलिटेक्निक छात्र की जबरन शादी का आरोप, CWC पहुंचा मामला

Ranchi/Palamu: पुलिस ने छात्र के नाबालिग होने के कारण उसे CWC पलामू के समक्ष पेश किया. फिलहाल उसे बाल गृह में रखा गया है. छात्र ने समिति से पढ़ाई जारी रखने और घर लौटने की इच्छा जताई है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi/Palamu: 17 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र ने 20 साल की युवती और उसके परिजनों पर धमकी देकर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है. मामला बाल कल्याण समिति (CWC) पलामू तक पहुंचने के बाद बुंडू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: 

छात्र के अनुसार, युवती से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. आरोप है कि जून में युवती उसके उदयपुर स्थित कमरे में पहुंची और करीब 10 दिनों तक वहां रही. इस दौरान छात्र को परिजनों से संपर्क करने से रोकने के लिए धमकी दी गई.

 

छात्र ने आरोप लगाया कि परीक्षा के बाद उसे डालटनगंज लौटने के दौरान रांची बुलाया गया और फिर केरल ले जाया गया. बाद में रांची लौटने पर 11 जुलाई को बुंडू स्थित सूर्य मंदिर में मारपीट और धमकी देकर उसकी शादी करा दी गई.

 

पांडवा पुलिस ने छात्र के नाबालिग होने के कारण उसे CWC पलामू के समक्ष पेश किया. फिलहाल उसे बाल गृह में रखा गया है. छात्र ने समिति से पढ़ाई जारी रखने और घर लौटने की इच्छा जताई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही