Ranchi News: राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित मामा नगर में नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत निगम ने दो दिनों में करीब 100 से ज्यादा घर को ध्वस्त कर दिया. ना गरीबी देखी ना बच्चे-बुजर्गों की बेबसी. इस बीच निगम का बुलडोजर गरीबों के आशियाने उजाड़ता गया, लेकिन राजद कार्यालय के पास पहुंचते ही बुलडोजर ठीठक गया.
इसे भी पढ़ें:
राजद कार्यालय के पास निगम की टीम के साथ सैकड़ों जवान साथ थे, तभी वहां का माहौल बिल्कुल बदला दिखा. राजद नेता और निगम के अधिकारियों के साथ कुछ वार्तालाप हुई और बुलडोजर आगे की ओर बढ़ गया.
निगम के इस दोहरे रवैये से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और निगम पर पक्षपात का आरोप लगाया. पूछा-हमेशा गरीबों पर ही कार्रवाई क्यों होती है?
बिरसा चौक से रातू बाइपास रोड पर कई घरों को जमींदोज कर दिया गया. हालांकि इस अभियान में राजद कार्यालय पर बच गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

