Ranchi News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एसआईआर के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने साहिबगंज के बरहेट में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.
राकेश प्रसाद के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के दौरान मिता देवी का नाम फातिमा बीबी दर्ज होने की शिकायत मिली है. पिता के नाम की जगह नेजामुद्दीन मोमिन का नाम दर्ज होने की बात भी सामने आई है. एक ही आधार संख्या पर अलग-अलग नामों से दस्तावेज तैयार करने की शिकायत भी है.
इसे भी पढ़ें -
उन्होंने कहा कि ऐसी अनियमितताओं से मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं. संबंधित दस्तावेजों और आधार संख्या का सत्यापन होना चाहिए. उन्होंने राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी शिकायतों की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गड़बड़ी में किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई होनी चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

