Search

 
 
 

JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप, 22 जुलाई को घेराव करेगी भाजयुमो

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार और आयोग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई, जिससे लाखों अभ्यर्थियों में नाराजगी है. आदित्य साहू ने कहा कि जारी मार्कशीट में संबंधित अधिकारियों और आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं हैं.
 

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार और आयोग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई, जिससे लाखों अभ्यर्थियों में नाराजगी है.

 

आदित्य साहू ने कहा कि जारी मार्कशीट में संबंधित अधिकारियों और आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभ्यर्थियों को RTI के माध्यम से OMR शीट की प्रति नहीं दी जा रही है और वेबसाइट पर भी इससे जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं ने मेहनत से परीक्षा दी है, इसलिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए. युवाओं के भविष्य से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए.

 

इन मुद्दों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा 22 जुलाई को JPSC कार्यालय का घेराव करेगा. सुबह 10 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम में कार्यकर्ता जुटेंगे और वहां से JPSC कार्यालय तक मार्च निकालेंगे. आदित्य साहू ने युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों के लिए है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही