Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेपी नड्डा से मिला कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा 3 मांगों का ज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. अपने ज्ञापन में सीजेपी ने तीन मांगे रखी हैं.
Advertisement
Advertisement

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. अपने ज्ञापन में सीजेपी ने तीन मांगे रखी हैं. जिसमें उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी, दूसरी मांग है कि आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए और तीसरी मांग है कि सोनम वांगचुक को वापस जंतर मंतर लाया जाए और अनशन तुड़वाया जाए.

इसे भी पढ़ें: 

सौरव दास ने अपने ट्विटर हैंडल X पर लिखा कि आशुतोष रांका और मैं दोपहर 12 बजे जेपी नड्डा के आवास पर और अपनी मांगें रखीं. इनमें धर्मेन्द्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा या उन्हें पद से हटाना शामिल है. मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले पर सही स्तर पर चर्चा करेंगे. हालांकि कोई पक्का वादा नहीं किया गया. शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी तब तक नहीं रुकेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती.

 

इसके बाद जेपी नड्डा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार से बातचीत करने का प्रस्ताव आया है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई. मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें.

 

बता दें कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन वाली जगह को खाली करा दिया गया है. प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही