Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: रेलवे पार्किंग ठेके में अनियमितता का आरोप, ई-रिक्शा संघ ने DRM से की कार्रवाई की मांग

झारखंड ई-रिक्शा संघ ने धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर संचालित रेलवे पार्किंग ठेके में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: झारखंड ई-रिक्शा संघ ने धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर संचालित रेलवे पार्किंग ठेके में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Uploaded Image

संघ का आरोप है कि पार्किंग अनुबंध की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है और ई-रिक्शा चालकों से मनमाने तरीके से शुल्क वसूला जा रहा है. मामले को लेकर संघ ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को लिखित शिकायत सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 

गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेसवार्ता में संघ के संरक्षक वैभव सिन्हा ने बताया कि पार्किंग स्थल पर ई-रिक्शा चालकों से नियमों के विपरीत वसूली की जा रही है.

 

उनका आरोप है कि केवल यात्रियों को छोड़ने या बैठाने के दौरान भी पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है जबकि पार्किंग स्थल पर शुल्क सूची का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है. इससे चालकों और यात्रियों के बीच लगातार विवाद की स्थिति बन रही है.

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्किंग परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं वसूली करने वाले कर्मचारी बिना यूनिफॉर्म और बिना पहचान पत्र के कार्य कर रहे हैं तथा चालकों को कंप्यूटरीकृत रसीद भी उपलब्ध नहीं कराई जाती .ऐसे में वसूली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

वैभव सिन्हा ने कहा कि धनबाद रेलवे स्टेशन के एप्रोच रोड की हालत भी बेहद खराब है. सड़क पर जलजमाव, गंदगी और अव्यवस्था के कारण यात्रियों, ई-रिक्शा चालकों और अन्य वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि एप्रोच रोड पर सब्जी विक्रेताओं से भी कथित तौर पर अनधिकृत शुल्क वसूला जा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि इन सभी शिकायतों और साक्ष्यों के साथ करीब 15 दिन पहले डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ई-रिक्शा चालक आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही