Search

 
 
 

ग्रामीण कार्य विभाग में टेंडर घोटाले का आरोप, यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Ranchi: झारखंड यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता श्रवण कुमार के खिलाफ आज धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने विभाग में टेंडर प्रक्रिया में कथित धांधली, देरी और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाए.
 

Ranchi: झारखंड यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता श्रवण कुमार के खिलाफ आज धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने विभाग में टेंडर प्रक्रिया में कथित धांधली, देरी और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाए.

 

यूथ कांग्रेस का कहना है कि पिछले 18 महीनों से कई निविदाएं लंबित पड़ी हैं, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जानबूझकर टेंडर प्रक्रिया में देरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

 

 

 

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कई ठेकेदार 20 प्रतिशत तक कम दर पर काम करने को तैयार हैं, इसके बावजूद कार्यों का आवंटन निर्धारित ‘शेड्यूल रेट’ पर किया जा रहा है. इसे उन्होंने भ्रष्टाचार का संकेत बताया.

 

यूथ कांग्रेस ने ‘अंशु कंस्ट्रक्शन’ (बोकारो) का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में पक्षपात किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि एक मामले में 22 ठेकेदारों में से 16 को अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे संदेह और गहरा हो गया है.

 

कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब इस मुद्दे पर मुख्य अभियंता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और विभिन्न कारणों जैसे - त्योहार, आचार संहिता और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का हवाला देकर मामले को टालते रहे. मामले की गंभीरता को देखते हुए यूथ कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की ईडी और सीबीआई से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के बावजूद 18 महीनों तक निविदाओं का लंबित रहना प्रशासनिक विफलता का संकेत है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही