Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संयुक्त निबंधक पर आरोप, सहकारिता चुनाव में पत्नी को जिताने के लिए कर रहे पद का दुरुपयोग

Ranchi : सहकारिता विभाग में पदस्थापित संयुक्त निबंधक जयदेव सिंह पर अपनी पत्नी विभा सिंह के लिए समर्थन जुटाने का आरोप है. विभा सिंह सहकारिता चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं. आरोप लगाया गया है कि पत्नी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए जयदेव सिंह राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं.  संजय सिंह नामक किसी व्यक्ति ने इसकी शिकायत कृषि सहकारिता विभाग के सचिव से की है. साथ ही शिकायत की प्रति कृषि मंत्री और निबंधन सहयोग समिति को दी है. (पढ़ें, ब्राउन">https://lagatar.in/among-those-caught-with-brown-sugar-civil-court-lawyer-was-also-arrested-yesterday-ats-arrested/">ब्राउन

शुगर के साथ पकड़े गये लोगों में सिविल कोर्ट का वकील भी शामिल, कल ATS ने किया था गिरफ्तार)

संजय सिंह ने जयदेव सिंह के फोन का रिकॉर्ड खंगालाने की मांग की

संजय सिंह ने अपनी शिकायत में जयदेव सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. मांग की गयी है कि जयदेव सिंह के फोन का रिकॉर्ड खंगाला जाये, जिससे यह स्पष्ट हो जायेगा कि वह किन-किन लोगों से बात कर वोटों का जुगाड़ कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, चुनाव 27 मार्च को है. अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इनमें विभा सिंह, अर्जुन सिंह, उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, चंद्रप्रकाश, प्रफुल्ल कुमार सिंह, बासको बेसरा, मुकेश कुमार कश्यप और सुधीर कुमार मंडल शामिल हैं. इसके अलावा निदेशक पद के लिए सामान्य श्रेणी में 23 उम्मीदवार हैं. सामान्य जाति की महिला उम्मीदवारों की संख्या 16 और रिजर्व कोटा में महिला उम्मीदवारों की संख्या सात है. इसे भी पढ़ें : 6.8">https://lagatar.in/ecuadors-earth-shook-due-to-6-8-magnitude-earthquake-14-killed-many-people-buried-under-debris/">6.8

तीव्रता वाले भूकंप से इक्वाडोर की हिली धरती, 14 की मौत, कई लोग मलबे में दबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही