Search

 
 
 

मतदान के कम समय को लेकर लगाए गए आरोप तथ्यहीनः के. रवि

 
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के कम समय को लेकर लगाए गए आरोप पर झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के सोशल मीडिया हैंडल पर निराधार और तथ्यहीन बताया है. वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में मीडिया को संबोधित करते हुए भी मतदान के कम समय को लेकर लगाए गए आरोप को निराधार बताया. सीईओ झारखंड ने दिये तथ्य  -राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्र हैं, जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 24,520 मतदान केंद्र और शहरी क्षेत्र में 5,042 मतदान केंद्र है. -981 नक्सल प्रभावित ग्रामीण मतदान केंद्रो को छोड़कर, 23,539 ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में एवं शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेके सायं 5 बजे तक का है. -2014 एवं 2019 के विधानसभा चुनावों में 89% (22,132) एवं 63% (18,555) मतदान केंद्रों पर मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक रखा गया था. इस बार मात्र 3% (981) मतदान केंद्रों पर प्रातः 7 से सायं 4 बजे का समय रखा गया है, जो आयोग के विशेष प्रयासों से ही संभव हुआ है. -मतदान के समय का पर्याप्त प्रचार होता है. मतदान समाप्ति का समय कोई भी हो, उस समय क़तार में खड़े समस्त मतदाता को मतदान करने का पूर्ण अवसर मिलता है. इसे भी पढ़ें - गांदरबल">https://lagatar.in/three-people-from-bihar-died-in-ganderbal-terrorist-attack-cm-expressed-grief-announced-compensation-of-rs-2-lakh-each/">गांदरबल

आतंकी हमला : बिहार के तीन लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही