Search

 
 
 

SIR के बहाने बंगाल में एनआरसी लागू करने के प्रयास का आरोप, ममता बनर्जी आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेगी

ममता बनर्जी ने पिछले दिनों कहा था कि वह एसआईआर के खिलाफ अपनी लड़ाई जल्द ही दिल्ली में लडेंगी. आरोप लगाया था कि एसआईआर के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है.
 

New Delhi/Kolkata :  तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में  TMC का एक प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार शाम 4 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेगा.

 

 
ममता बनर्जी आज दिल्ली पहुंच रही है. खबरों के अनुसार यह मुलाकात प बंगाल जारी विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास(SIR) को लेकर होगी. बता दे कि ममता बनर्जी का आरोप है कि SIR परोक्ष रूप से एनआरसी लागू करने का प्रयास है. 


चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि  मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी प्रतिनिधिमंडल को 2 फरवरी को शाम 4 बजे मिलने का समय दिया है.


ममता बनर्जी ने पिछले दिनों कहा था कि वह एसआईआर के खिलाफ अपनी लड़ाई जल्द ही दिल्ली में लडेंगी. आरोप लगाया था कि एसआईआर के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है.


चुनाव आयोग और भाजपा मिल कर चुपके से एनआरसी लागू करने का प्रयास कर रहे हैं.  उन्होंने कहा था कि टीएमसी किसी को भी  शिविरों में भेजने नहीं देगी.  एनआरसी लागू नहीं होने देगी.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही