Search

 
 
 

गठबंधन है या पप्पू की शादी, हर फेरे के बाद एक फूफा नाराज- बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi: विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तंज कसा है. ट्विट कर उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की पटना में हुई बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप नाराज हो गई. इसके बाद बेंगलुरु में हुई बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार नाराज हो गये. ये गठबंधन है या पप्पू की शादी. हर फेरे के बाद एक फूफा नाराज हो जाता है. https://twitter.com/yourBabulal/status/1681535217084035072

पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के मामले में लाये अध्यादेश का मामला उठाया था. वे चाहते थे कि इसपर कांग्रेस अपनी स्थिति स्पष्ट करे, लेकिन कांग्रेस की ओर से इसपर कुछ कहा जाता, उससे पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीच में हस्तक्षेप कर दिया. उन्होंने कह दिया कि आज हमलोग यहां बड़े मुद्दे को लेकर जमा हुए हैं. किसी राज्य से जुड़े मसले विशेष पर बात नहीं होनी है. बैठक में मौजूद रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के अन्य नेताओं को यह अच्छा नहीं लगा. इसके बाद 18 जुलाई को बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों के दूसरे दिन की बैठक में महागठबंधन का INDIA रखने को लेकर नीतीश कुमार नाराज हो गये. बताया जाता कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यह नाम सुझाया था. राहुल गांधी ने इसपर समर्थन किया, जबकि नीतीश ने इस नाम पर एतराज जताया. नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी यादव बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल नहीं हुए. ऐसे में भाजपा का दावा है कि नीतीश कुमार नाराज होकर बेंगलुरु से लौटे हैं. इसे भी पढ़ें -लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-afsar-alis-bail-plea-on-july-31/">लैंड

स्कैम : अफसर अली की जमानत याचिका पर 31 जुलाई को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही