Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

MGM जमशेदपुर-दुमका मेडिकल कॉलेज के लिए 20-20 करोड़ का आवंटन, 500 बेड की होगी सुविधा

Ranchi : MGM जमशेदपुर-दुमका मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 20-20 करोड़ का आवंटन किया गया है. इन दोनों अस्पतालों में 500 बेड की सुविधा होगी. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण के लिए 429 करोड़ 28 लाख 91 हजार 600 और दुमका मेडिकल कॉलेज के लिए 484 करोड़ 58 लाख 60 हजार 400 की प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है. इसमें एमजीएम को 276 करोड़ 45 लाख 47 हजार 304 रुपये, जबकि दुमका मेडिकल कॉलेज को 226 करोड़ 93 लाख 31 हजार 613 रुपये पूर्व में आवंटित किये गये हैं. वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में दोनों अस्पतालों के भवन निर्माण के लिए 20-20 करोड़ रुपये की स्वीकृति स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य स्कीम अंतर्गत दी गयी है. अब तक दोनों अस्पतालों के निर्माण के लिए क्रमशः 296 करोड़ 45 लाख 47 हजार 304 और 246 करोड़ 93 लाख 31 हजार 613 रुपये का आवंटन किया गया है. (पढ़ें, देवघर">https://lagatar.in/deoghar-food-poisoning-victim-jap-jawan-discharged-from-hospital-8-still-admitted/">देवघर

: फूड प्वाइजनिंग के शिकार जैप जवान अस्पताल से डिस्चार्ज, 8 अब भी भर्ती)

कार्य की गुणवत्ता के लिए भवन निर्माण निगम के अभियंता होंगे जिम्मेवार

इस आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सिविल सर्जन रांची होंगे. जबकि अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को नियंत्रि पदाधिकारी बनाया गया है. भवन निर्माण निगम के संबंधित मुख्य अभियंता/अधीक्षण अभियंता योजना की वित्तीय भौतिक-समीक्षा करेंगे. यह सुनिश्चित करेंगे कि व्यय निर्धारित नियमों के अनुरूप हो. वहीं कार्य की सही गुणवत्ता के लिए भवन निर्माण निगम के संबंधित अभियंता जिम्मेवार होंगे. अभियंताओं द्वारा नियमित रूप से कार्य का निरीक्षण किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-house-proceedings-begin-after-lunch-break/">बजट

सत्र : भोजनावकाश के बाद कार्यवाही शुरू, ST-SC व अन्य के बजट अनुदान पर होगी चर्चा

कोल्हान-संथाल के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा अस्पताल

MGM जमशेदपुर और दुमका मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से शहर के वैसे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी जो आर्थिक तंगी के कारण विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज नहीं करा पाते हैं. क्योंकि इस नये अस्पताल में हार्ट, किडनी, लीवर समेत सभी गंभीर बीमारियों का इलाज आधुनिक तरीके से हो सकेगा. अभी तक इन बीमारियों से पीड़ित आम मरीजों को रिम्स रांची या फिर निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था. नये अस्पताल के शुरू होने से कोल्हान और संथाल ही नहीं बल्कि आसपास के मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें : मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-news-of-seven-pilgrims-going-to-visit-kaila-devi-drowning-in-chambal-river/">मध्य

प्रदेश : कैला देवी के दर्शन करने जा रहे सात यात्रियों के चंबल नदी में डूबने की खबर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही