Search

 
 
 

रांची कृषि महाविद्यालय में 14-15 फरवरी को पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह

रांची कृषि महाविद्यालय में आगामी 14 व 15 फरवरी को पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह होगा. इस दो दिवसीय आयोजन में पूर्व छात्र-छात्राएं न केवल पुरानी यादों को ताजा करेंगे, बल्कि संस्थान के समग्र विकास व नए विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे.
 
  • संस्थान के समग्र विकास और प्लेसमेंट पर होगी चर्चा

Ranchi :   रांची कृषि महाविद्यालय में आगामी 14 व 15 फरवरी को पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह होगा. इस दो दिवसीय आयोजन में पूर्व छात्र-छात्राएं न केवल पुरानी यादों को ताजा करेंगे, बल्कि संस्थान के समग्र विकास व नए विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे. 

 

पूर्ववर्ती विद्यार्थी संघ के सचिव एवं उद्यान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि समारोह में लगभग 150 पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनमें करीब 50 प्रतिशत प्रतिभागी झारखंड से बाहर के होंगे.

 

वर्ष 1955 में स्थापित रांची कृषि महाविद्यालय राज्य के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक है. यहां कृषि के विभिन्न विषयों में बीएससी, एमएससी और पीएचडी पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं.

 

संस्थान ने अब तक कई कुलपति, आईएएस अधिकारी और कॉरपोरेट जगत के वरिष्ठ अधिकारियों को तैयार किया है, जो देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 

 

आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की अध्यक्ष डॉ. मणिगोपा चक्रवर्ती एआरएसी की अध्यक्ष हैं. जबकि डॉ. सविता एक्का संगठन की कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही