Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमेशा खुद को सफल मानें : डॉ राजेश अरोड़ा

Latehar : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हेड क्वार्टर माउंट आबू के डॉ. राजेश अरोड़ा ने कहा कि छात्रों को हमेशा खुद को सफल मानना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों को भौतिक शिक्षा के अलावा समाज को कई ज्वलंत समस्याओं से बचाने की आवश्यकता है. गरीब या अमीर होना सफलता के पायदान नहीं है. हमें सदैव मुस्कुराते रहना चाहिए. अपने मन में उस समय किये जाने वाले कार्य के प्रति संपूर्ण एकाग्रता होनी चाहिए. बीके अरोड़ा शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे. आज समाज में धारणाएं बदल गयी है. छात्र सोचते हैं कि अधिक अंक आएंगे तो माता-पिता व मित्र खुश होंगे. जिसके कम अंक आते हैं वे ग्लानि से भर जाते हैं. मूल बात यह है कि यदि किसी कार्य को करने के बाद हमारे लिए कोई कंपटीशन वाली परिस्थिति खड़ी होती है, तो हमें समझना चाहिए कि यहां हमारी सफलता कंडीशन वाली है. उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्यों से हमारा जुड़ाव बना हुआ रहता है. उन्होंने कहा कि वास्तव में मानवीय मूल्य हमारे अंदर से आते हैं, जिसे हमें जागृत करने की आवश्यकता है. जैसा हम देते हैं वैसा हमें मिलता है. इसलिए हम सम्मान देंगे तो हमें सम्मान मिलेगा. प्राचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि आज के समय में मनुष्य जब शांति की खोज में भटक रहा है, ऐसे में हमें शांति कैसे प्राप्त हो, खुशी कैसे प्राप्त हो, यह कार्य प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय कर रहा है. स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्मकुमारी अमृता ने कुम्हार की कहानी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि हमें श्रेष्ठ विचारों को धारण करना चाहिए और ऐसा अपना जीवन बनाना चाहिए, जिससे दूसरे सुख व शांति को प्राप्त करें. कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी गंगोत्री, आशीष कुमार, बृजेश शर्मा, रुपेश, गुलाब व विद्यालय के अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आचार">https://lagatar.in/code-of-conduct-violation-case-union-state-education-minister-annapurna-devi-found-guilty-rs-200-fine/">आचार

संहिता उल्लंघन मामला : केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी दोषी करार, 200 रुपये फाइन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही