Search

 
 
 

Entertainment News : लाफ्टर शेफ्स 3 के विनर बने अली गोनी -जन्नत जुबैर, 99 स्टार्स के साथ जीती ट्रॉफी

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को आखिकार इसका विनर मिल चुका है. अली गोनी और जन्नत जुबैर ने सीजन 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.
 

Lagatar Desk : लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को आखिकार इसका विनर मिल चुका है. अली गोनी और जन्नत जुबैर ने सीजन 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. बीती रात शो के ग्रैंड फिनाले में इस जोड़ी ने 99 स्टार्स हासिल करके तेजस्वी प्रकाश-अर्जुन बिजलानी और करण कुंद्रा-एल्विश यादव जैसी मजबूत जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया. 

 

विजेता बनने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. इस सीजन में जन्नत और अली की केमिस्ट्री, कुकिंग स्किल्स और मस्ती-मजाक दर्शकों को बेहद पसंद आईवहीं फिनाले में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और 'खतरों के खिलाड़ी' के आने वाले सीजन के कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए. अली और जन्नत के विनर घोषित होने से पहले वे भी इस जश्न का हिस्सा बने.

 

 

'लाफ्टर शेफ्स' के बारे में बोलीं


अपने सफर के बारे में बात करते हुए जन्नत जुबैर ने कहा -लाफ्टर शेफ्स' उन अनोखे शो में से एक है जिसमें सिर्फ एक विनर या एक जीतने वाली टीम नहीं होती. भले ही अली और मैंने ट्रॉफी जीती हो, लेकिन मेरा सच में मानना है कि इस शो से जुड़ा हर व्यक्ति विनर है. 

हम सबने एक-दूसरे की कामयाबी का जश्न मनाया, साथ में हंसे, साथ में आगे बढ़े, और साथ रहने का यही एहसास इस सफर को इतना खास बनाता है.जब मैं पीछे मुड़कर देखूंगी, तो मुझे सिर्फ कोई एक डिश या कोई एक चैलेंज याद नहीं रहेगा. मुझे हमेशा सेट पर की गई मस्ती और सबसे मिला सपोर्ट याद रहेगा. फिनाले के दौरान हम सब इमोशनल हो गए थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही