Search

 
 
 

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, बटसाल से 3,488 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना, दूसरे को भी दिखायी गयी हरी झंडी

 
Jammu :  बाबा अमरनाथ यात्रा आज यानी 1 जुलाई से शुरू हो गयी है. आधार शिविर से 3,488 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज शनिवार को 62 दिवसीय तीर्थयात्रा के लिए दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर के लिए रवाना हो गयी है. गांदरबल के उपायुक्त श्यामबीर, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बालटाल आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा की शुरुआत की. वहीं आज शनिवार को 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था भी भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ. इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7,904 हो गयी है. (पढ़ें, हॉलीवुड">https://lagatar.in/hollywood-actor-and-oscar-winner-alan-arkin-passed-away-at-the-age-of-89/">हॉलीवुड

अभिनेता और ऑस्कर विजेता एलन आर्किन का 89 साल की उम्र में निधन)

12 किमी यात्रा कर 13,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित  गुफा मंदिर में पहुंचेंगे तीर्थयात्री

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए दो मार्ग हैं. पहला अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग. जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग. जो करीब 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन बेहद दुर्गम है.  तीर्थयात्री आधार शिविर से लगभग 13,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर तक 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं.

तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी टैग अपने साथ रखने का अनुरोध

उपायुक्त श्यामबीर ने कहा कि आधार शिविर में लगभग 6,000 यात्री पहुंचे हैं. उन्होंने यात्रा के सुचारू रूप से चलने की कामना की. साथ ही तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपने रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान (आरएफआईडी) टैग साथ रखें. श्यामबीर ने यह भी कहा कि स्वयंसेवकों और पर्वतीय बचाव दल को यात्रा मार्ग पर तैनात किया गया है. जरूरत पड़ने पर तीर्थयात्री उनकी मदद ले सकते हैं. स्थानीय लोगों के समर्थन के बिना यात्रा संभव नहीं होगी.

अब तक 3.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन 

अधिकारियों ने बताया कि  भगवती नगर आधार शिविर के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं. बालटाल और पहलगाम मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. अधिकारियों ने कहा कि नयी सुरक्षा चौकियां स्थापित की गयी हैं.  जम्मू में 33 आवास केंद्र स्थापित किये गये हैं और श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान (आरएफआईडी) टैग जारी किये जा रहे हैं. यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को पंजीकरण कराने के लिए पांच काउंटर बनाये गये हैं. अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.  बताते चलें कि तीर्थयात्रा का समापन 31 अगस्त को होगा. इसे भी पढ़ें : केन्या">https://lagatar.in/kenya-48-killed-in-road-accident-truck-tramples-pedestrians-traders/">केन्या

: सड़क दुर्घटना में 48 व्यक्तियों की मौत, ट्रक ने पैदल यात्रियों-व्यापारियों को रौंदा

चंद्रमा की रोशनी के आधार पर शिवलिंग का आकार बढ़ता-घटता

यह दुनिया का एकमात्र ऐसा शिवलिंग है, जो चंद्रमा की रोशनी के आधार पर बढ़ता और घटता है. हर साल श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शिवलिंग पूरा आकार में आता है और उसके बाद अमावस्या तक घटते चला जाता है. मान्यता है कि शिव-पार्वती की अमरकथा सुनने वाला कबूतर का जोड़ा आज भी यहां पर दिखायी देता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने अमरनाथ गुफा में ही माता पार्वती को अमर होने का रहस्य बताया था. इसे भी पढ़ें : बुलढाणा">https://lagatar.in/buldhana-bus-accident-pm-announced-2-lakh-and-cm-5-lakh-compensation-to-the-next-of-kin-of-the-deceased/">बुलढाणा

बस हादसा : पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और सीएम ने 5 लाख मुआवजे की घोषणा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही