Search

 
 
 

हॉलीवुड अभिनेता और ऑस्कर विजेता एलन आर्किन का 89 साल की उम्र में निधन

 
LagatarDesk : हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एलन आर्किन का निधन हो गया. एलन आर्किन ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. अभिनेता के बेटे एडम, मैथ्यू और एंथोनी ने अपने पिता के निधन की जानकारी दी है. तीनों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हमारे पिता एक कलाकार और मनुष्य दोनों ही रूप में प्रकृति की एक अद्वितीय प्रतिभाशाली इंसान थे. एक प्यारे पति, पिता, दादा और परदादा, उन्हें बहुत प्यार किया जाता था और उनकी बहुत याद आयेगी. (पढ़ें, फ्रांस">https://lagatar.in/violence-did-not-stop-in-france-police-used-tear-gas-shells-on-protesters-875-arrested/">फ्रांस

में हिंसा रुक नहीं रही, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, 875 गिरफ्तार, 200 पुलिसकर्मी घायल)

निधन की खबर के बाद हॉलीवुड जगत में शोक की लहर

एलन आर्किन के निधन की खबर के बाद हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है. हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है. फैंस भी सोशल मीडिया पर एलन आर्किन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं एलन आर्किन की फिल्मों की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : 4.03">https://lagatar.in/the-security-of-seven-jails-of-jharkhand-will-be-strengthened-the-home-department-has-approved/">4.03

करोड़ की लागत से झारखंड के सात जेलों की सुरक्षा होगी मजबूत, गृह विभाग ने दी मंजूरी

लिटिल मिस सनशाइन के लिए मिला था ऑस्कर पुरस्कार

एलन आर्किन ने अपने 7 साल के सिनेमाई करियर में लिटिल मिस सनशाइन, ग्लेनगैरी ग्लेन रॉस और आर्गो जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहूर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी आर्किन को 2007 में ‘लिटिल मिस सनशाइन’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था.

"द बनाना बोट सॉन्ग" बनाकर पायी सफलता

एलन आर्किन का जन्म 26 मार्च 1934 को ब्रुकलिन में रूसी-जर्मन यहूदी आप्रवासी घर में हुआ था. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग क्लास जॉइन कर अपने करियर की शुरुआत की थी. 1950 के दशक में उनका परिवार लॉस एंजिल्स चला गया. एलन आर्किन ने लॉस एंजिल्स के विभिन्न ड्रामा कॉलेजों में छात्रवृत्ति हासिल की. 1956 में लोक संगीत बैंड ने "द बनाना बोट सॉन्ग" बनाया और सफलता हासिल की. इसे भी पढ़ें : केन्या">https://lagatar.in/kenya-48-killed-in-road-accident-truck-tramples-pedestrians-traders/">केन्या

: सड़क दुर्घटना में 48 व्यक्तियों की मौत, ट्रक ने पैदल यात्रियों-व्यापारियों को रौंदा

बड़े पर्दे पर पहली बार द टैरियर के साथ आये थे नजर

एलन आर्किन ने अगले दशक तक संगीत के साथ-साथ अभिनय में भी अपना करियर जारी रखा. उन्होंने शिकागो के प्रतिष्ठित सेकेंड सिटी इम्प्रोवाइजेशनल ट्रूप के भी सदस्य थे. 1957 में एलन बड़े पर्दे पर पहली बार "कैलिप्सो हीट वेव" में द टैरियर के साथ नजर आये. "फ्रॉम द सेकेंड सिटी" में उन्होंने ब्रॉडवे डेब्यू किया. इसके बाद "एंटर लाफिंग" के लिए उन्हें टोनी पुरस्कार दिया गया. 1966 की कॉमेडी "द रशियन आर कमिंग, द रशियन आर कमिंग" में अपनी पहली फीचर अभिनय भूमिका के लिए एलन आर्किन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार का नामांकन मिला. उनके आलोचकों का मानना है कि एलन आर्किन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन "कैच 22" में था. इसे भी पढ़ें : बुलढाणा">https://lagatar.in/buldhana-bus-accident-pm-announced-2-lakh-and-cm-5-lakh-compensation-to-the-next-of-kin-of-the-deceased/">बुलढाणा

बस हादसा : पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और सीएम ने 5 लाख मुआवजे की घोषणा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही