Search

 
 
 

आसमान में अद्भुत नजारा, NASA के जेम्‍स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने जारी की ब्रह्मांड की पहली रंगीन तस्‍वीर

 
Washindton : अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अपने सबसे शक्तिशाली स्पेस टेलिस्कोप जेम्स वेब से पहली रंगीन फोटो र‍िलीज की है. यह अद्भुत है. खबरों के अनुसार यह तस्वीर अब तक देखी गयी ब्रह्मांड की सर्वाधिक हाई रिजॉल्यूशन वाली पहली रंगीन तस्वीर है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में इस रंगीन तस्‍वीर के बारे में जानकारी दी गयी. इस तस्‍वीर को आश्चर्यजनक करार दिया गया. तस्‍वीर को देखेंगे तो पायेंगे कि यह हजारों आकाशगंगाओं से भरी हुई है और इसमें अब तक देखी गई सबसे धुंधली वस्तुएं हैं, जो नीले, नारंगी और सफेद रंग में रंगी हुई हैं. यह टेल‍िस्‍कोप मानवता की महान इंजीनियरिंग उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है. इसे भी पढ़ें-सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-12-july-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।12 जुलाई।।पीएम आज देंगे कई सौगातें।।दीयों से जगमग हुआ देवघर।।रोक के बावजूद बालू ढुलाई का खेल।।असम-गुजरात में बाढ़ से तबाही।।श्रीलंका में संकट बरकरार।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

जो बाइडन ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से खींची गयी ब्रह्मांड की रंगीन तस्‍वीर का अनावरण  किया

जान लें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से खींची गयी ब्रह्मांड की पहली पूर्ण-रंगीन तस्‍वीर का अनावरण सोमवार शाम व्हाइट हाउस में एक समारोह में किया. इस अवसर पर बाइडन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष विज्ञान टेल‍िस्‍कोप ने हमारे ब्रह्मांड के इतिहास में एक नयी पेशकश की.

यह एक ऐसा दृश्य है जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा  

बता दें कि नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने पिछले माह एक ब्रीफिंग में पत्रकारों से कहा था क‍ि हम मानवता को ब्रह्मांड के बारे में एक नया दृष्टिकोण देने जा रहे हैं और यह एक ऐसा दृश्य है जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा है. नासा ने इससे पहले अपने स्पेस टेलिस्कोप जेम्स वेब से खींची गयी गहरे-अंतरिक्ष की पहली तस्वीरों से पूर्व एक खूबसूरत टीजर फोटो रिलीज क‍िया था. इसमें नासा की बहुप्रतीक्षित डीप-स्पेस तस्वीरें अगले सप्ताह रिलीज होने की बात कही गयी थी. वैज्ञानिकों के अनुसार यह शक्तिशाली उपकरण ब्रह्मांड की उत्पत्ति से जुड़े कई राज खोल सकता है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-oppositions-demand-from-the-centre-withdraw-scheme-or-send-it-to-the-parliamentary-committee/">अग्निपथ

योजना : थम नही रही रार, विपक्ष की केंद्र सरकार से मांग, स्कीम वापस लें या संसदीय समिति को भेजें

10 अरब डॉलर की लागत से बना है टेलिस्कोप

10 अरब डॉलर की लागत से तैयार टेलिस्कोप को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था और वर्तमान में धरती से 15 लाख किमी दूर सूर्य की परिक्रमा कर रहा है. यह टेलिस्कोप अपने विशाल प्राइमेरी मिरर और उपकरणों की मदद से स्पेस में किसी भी अन्य टेलिस्कोप की तुलना में अधिक दूरी तक देख सकता है. टेलिस्कोप में लगे उपकरण इसे धूल और गैस के पार भी देखने में सक्षम बनाते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही