Search

 
 
 

अमेजन फिर 9 हजार कर्मचारियों को नौकरी ने निकालेगा

 
New Delhi : अमेजन ने एक बार फिर अमेजन में काम करने वाले 9 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का एलान किया है. आने वाले कुछ हफ्तों में यह कार्रवाई की जायेगी. अमेजन में छंटनी के दूसरे राउंड के बारे में जानकारी कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एंडी जेसी ने एक मेमो में दी है. कंपनी के सीईओ ने कहा कि कंपनी का एनुअल प्लानिंग प्रोसेस इस महीने पूरा हो जाएगा और फिर छंटनी का दूसरा राउंड शुरू होगा. साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि कंपनी कुछ स्ट्रैटेजिक एरिया में नई भर्तियां भी करेंगी.

जनवरी में 18 हजार लोग गंवा चुके हैं नौकरी

इससे पहले जनवरी 2023 में अमेजन 18 हजार लोगों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है और अब एक बार फिर से कंपनी बड़े पैमाने पर लोगों को बर्खास्त करने की प्लानिंग कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छंटनी का असर AWS के अलावा एडवरटाइजिंग और Twitch में देखने को मिलेगी. यानी इन डिपार्टमेंट्स में काम करने वाले लोग इस बार छंटनी से प्रभावित होंगे. कहा जा रहा है कि कंपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने और लागत को कम करने के लिए छंटनी का बड़ा फैसला ले रही है. मालूम हो कि इससे पहले फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा भी इस बात को साफ कर चुकी है कि इस साल 10 हजार लोग नौकरी से हाथ धो बैठेंगे. मेटा इससे पहले पिछले साल 11 हजार कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है. इसे भी पढ़ें – मोदी">https://lagatar.in/japanese-prime-minister-enjoyed-gol-gappa-lassi-and-aam-panna-with-modi/">मोदी

के साथ जापान के प्रधानमंत्री ने खाये गोल गप्पे, लस्सी और आम पन्ना का उठाया लुत्फ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही