Search

 
 
 

अमेजन 18,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, 18 जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

 
LagatarDesk : वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच दुनिया की बड़ी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बड़ा ऐलान किया है. साल 2023 के पहले महीने में अमेजन बड़ी छंटनी करने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी 18,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है. छंटनी की प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरू हो जायेगी. छंटनी का फरमान कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने एक सार्वजनिक स्टाफ नोट जारी कर सुनाया है. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sand-smugglers-made-a-fatal-attack-on-co-and-asi-snatched-the-rifle-and-threw-it-in-the-water/">हजारीबाग

: बालू तस्करों ने सीओ और एएसआई पर किया जानलेवा हमला, राइफल छीनकर पानी में फेंका)

पहले 10,000 कर्मचारियों को निकालने की थी बात 

अमेजन के इतिहास में पहली बार इतने कर्मचारियों को बर्खास्त किया जायेगा. इस खबर के बाद कर्मचारी चिंता में हैं कि कहीं लिस्ट में उनका नाम तो नहीं है. बता दें कि अमेजन ने पहले ही छंटनी का ऐलान किया था, लेकिन तब करीब 10,000 लोगों को निकालने की बात कही गयी थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18,000 कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-body-of-unknown-person-recovered-from-well-police-engaged-in-investigation/">रांची

: कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

इन विभागों पर सबसे ज्यादा असर

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन के ई-कॉमर्स और मानव-संसाधन (HR) सेक्टर वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा. 18 जनवरी से कंपनी प्रभावित कर्मचारियों से संपर्क करेगी. 18,000 कर्मचारी कंपनी के टोटल वर्क फोर्स का छह फीसदी है. जेसी के नोट के अनुसार, बढ़ती महंगाई और लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है. अमेजन के सीईओ ने यह भी कहा है कि इस तरह के फैसले आगे भी लिये जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभी कंपनी काफी मुश्किल भरे दौर से गुजर रही और कारोबार में अनिश्चितता के बादल जब तक खत्‍म नहीं होते, इस तरह के कड़े कदम आगे भी उठाये जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-plane-lands-in-guwahati-due-to-bad-weather-will-flag-off-jan-vishwas-yatra-in-tripura-today/">अमित

शाह का विमान खराब मौसम के कारण गुवाहाटी में उतरा, आज त्रिपुरा में जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही