Search

 
 
 

जख्मी लोगों का हाल जानने रिम्स पहुंची अंबा प्रसाद, दो लोगों की स्थिति नाजुक

 
Ranchi: हजारीबाग के बड़कागांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया. 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से घायल हुए 5 लोगों को इलाज के लिए रिम्स लाया गया है. इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना को देखते हुए बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद रिम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों का हाल जाना. उन्होंने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया. अंबा प्रसाद ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर मैंने घायलों का बेहतर इलाज के लिए प्रयास किया. घायलों के रिम्स पहुंचने के बाद मैं खुद उन्हें देखने के लिए यहां आई हूं. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं खुद सभी के बेहतर उपचार को लेकर हर संभव प्रयास कर रही. इसे भी पढ़ें –केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-insulted-yadavs-by-making-descendant-of-kansa-statement-nikhil-anand/">केजरीवाल

ने ‘कंस के वंशज’ बयान देकर यादवों का अपमान किया: निखिल आनंद

सीएम हेमंत को दी जानकारी- अंबा प्रसाद

वहीं घटना में एक व्यक्ति की मौत पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा है कि घटना की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी गई है. मृतक के परिजन को सरकारी सुविधा मिले इसके लिए मैं प्रयासरत हूं.

दो घायल की स्थिति गंभीर- डॉ हिरेन बिरुआ

वही रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेन बिरुआ ने कहा कि इलेक्ट्रिक बर्न से हार्ट भी डैमेज होता है. फिलहाल ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टर सभी घायलों का उपचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं. एक घायल वेंटिलेटर पर है. इसे भी पढ़ें –नीतीश">https://lagatar.in/prashants-counterattack-on-nitish-said-the-effect-of-age-is-visible-if-you-are-alone-you-are-saying-anything/">नीतीश

पर प्रशांत का पलटवार, कहा- ‘उम्र का दिखने लगा असर, अकेले पड़े तो कुछ भी बोल रहे’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही