Search

 
 
 

नीतीश पर प्रशांत का पलटवार, कहा- ‘उम्र का दिखने लगा असर, अकेले पड़े तो कुछ भी बोल रहे’

 
Patna :  चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार किया है. जेडीयू का कांग्रेस में विलय कराने के नीतीश कुमार के आरोपों पर अब पीके ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर अब उम्र का असर दिखने लगा है. वे अकेले पड़ गए हैं, तो कुछ भी बोल रहे हैं. इससे पहले सीएम नीतीश ने कहा था कि पीके उनसे जेडीयू का कांग्रेस में विलय करवाना चाहते थे. इसे भी पढ़ें –सेंसेक्स">https://lagatar.in/market-cap-of-7-out-of-top-10-sensex-companies-increased-by-rs-101043-crore-reliance-and-tcs-were-the-biggest-gainers/">सेंसेक्स

की टॉप 10 कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप 1,01,043 करोड़ बढ़ा, रिलायंस सबसे अधिक लाभ में रही

‘नीतीश का बयान विरोधाभास से भरा हुआ’

बिहार में जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार के आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर अब धीरे-धीरे उम्र हावी हो रही है. वे कह रहे हैं कि मैं बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहा हूं, फिर खुद ही कहते हैं कि मैंने उन्हें कांग्रेस के साथ विलय करने को कहा. मैं अगर बीजेपी के एजेंडे पर काम करूंगा तो कांग्रेस-जेडीयू को मजबूत करने के लिए विलय करने को क्यों कहूंगा?

नीतीश घबरा रहे- प्रशांत किशोर

पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं जिनपर उनका खुद का विश्वास नहीं है. अकेले पड़ जाने की वजह से घबरा रहे हैं, इसलिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें –BIG">https://lagatar.in/big-breaking-tractor-of-eid-miladunnabi-procession-came-in-contact-with-11-thousand-volts-1-killed-10-scorched-5-serious/">BIG

BREAKING : ईद मिलादुन्नबी जुलूस का ट्रैक्टर 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क आया, 1 की मौत 10 झुलसे, 5 गंभीर

नीतीश ने बीजेपी के साथ साठगांठ का लगाया था आरोप

बता दें कि एक दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि यह वही प्रशांत किशोर हैं, जो कुछ समय पहले हमारी पार्टी के कांग्रेस में विलय की सलाह दे रहे थे. साथ ही नीतीश ने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर अब भाजपा के साथ हैं. इसलिए वहां के हिसाब से बयानबाजी कर रहे हैं. नीतीश ने यह बातें एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं. उनसे पूछा गया था कि प्रशांत किशोर का कहना है कि आपने उन्हें सरकार में पोस्ट ऑफर की थी. इसके जवाब मुख्यमंत्री ने ये बयान दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही