Search

 
 
 

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप 1,01,043 करोड़ बढ़ा, रिलायंस सबसे अधिक लाभ में रही

 
LagatarDesk : शेयर बाजार में बीते सप्ताह अच्छी मजबूती देखने को मिली. पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप बढ़ा है. 7 कंपनियों के एमकैप 1,01,043.69 करोड़ बढ़ा है. मार्केट कैप के लिहाज से सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एचडीएफसी का स्थान रहा. दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक को सबसे नुकसान झेलना पड़ा. (पढ़ें, BIG">https://lagatar.in/big-breaking-tractor-of-eid-miladunnabi-procession-came-in-contact-with-11-thousand-volts-1-killed-10-scorched-5-serious/">BIG

BREAKING : ईद मिलादुन्नबी जुलूस का ट्रैक्टर 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क आया, 1 की मौत 10 झुलसे, 5 गंभीर)

रिपोर्टिंग वीक में रिलायंस का एमकैप 37,581.61 करोड़ बढ़ा

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 37,581.61 करोड़ बढ़कर 16,46,182.66 करोड़ हो गया. वहीं टीसीएस के बाजार मूल्यांकन 22,082.37 करोड़ उछलकर 11,21,480.95 करोड़ पर पहुंच गया. जबकि इंफोसिस का मार्केट कैप 16,263.25 करोड़ मजबूत होकर 6,10,871.36 करोड़ हो गया. इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 13,433.27 करोड़ बढ़कर 6,14,589.87 करोड़ हो गया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-cisf-jawan-shoots-wife-in-family-dispute-situation-critical/">साहिबगंज

: पारिवारिक विवाद में सीआईएसएफ जवान ने पत्नी को मारी गोली, स्थिति नाजुक

7 कंपनियों में बजाज फाइनेंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन सबसे कम बढ़ा 

इंडेक्स के अनुसार, एचडीएफसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6,733.19 करोड़ उछलकर 4,22,810.22 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 4,623.07 करोड़ की बढ़त के साथ 7,96,894.04 करोड़ हो गया. जबकि बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 326.93 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 4,44,563.66 करोड़ पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-odi-south-africa-won-the-toss-and-decided-to-bat-first/">रांची

वनडे : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

हिंदुस्तान यूनिलीवर के निवेशकों ने सबसे अधिक नुकसान झेला

इसके विपरीत हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 23,025.99 करोड़ घटकर 6,10,623.53 करोड़ रह गया. वहीं भारती एयरटेल का मार्केट कैप 3,532.65 करोड़ कम होकर 4,41,386.80 करोड़ हो गया. जबकि एसबीआई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 624.73 करोड़ के नुकसान के साथ 4,73,316.78 करोड़ बच गया.

एक सप्ताह में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764 अंक उछला

गौरतलब है कि बीते सप्ताह शेयर बाजार तेजी देखने को मिली थी. बीते सप्ताह सेंसेक्स में 764.37 अंकों की तेजी देखने को मिली. हालांकि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 30 अंक टूटकर 58,191 के लेवल पर समाप्त हुआ था. जबकि निफ्टी 15 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 17,316 के लेवल पर बंद हुआ था. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 12 शेयरों में मजबूती देखने को मिली थी. जबकि 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे. इसे भी पढ़ें : गिरीडीह">https://lagatar.in/giridih-the-dead-body-of-the-mother-son-missing-for-three-days-was-recovered-from-the-well/">गिरीडीह

 :  तीन दिनों से लापता मां-बेटे का शव कुएं से बरामद, मायके वालों ने हत्या की जतायी आंशका
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही