Search

 
 
 

धार्मिक मंच पर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती थीं अंबा : दिलीप दांगी

 

पार्टी कार्यकताओं पर विधायक के साथ बदसलूकी के आरोप पर बोले आजसू जिला अध्यक्ष

कहा-विधायक को हो गया है, आजसू फोबिया, कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराती है झूठे आरोप में केस

रामगढ़ : विधायक अंबा प्रसाद के साथ की गयी कथित बदसलूकी तथा सुरक्षाकर्मियों व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और हथियार लूटने की कोशिश करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने के अंबा प्रसाद के आरोप पर आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि कांग्रेस विधायक धार्मिक मंच पर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि अंबा प्रसाद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगातार झूठे आरोप में केस दर्ज कराती हैं. इसी तरह सरस्वती पूजा के दिन केरेडारी के एक पूजा पंडाल में जाकर जबरन अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती थीं. विधायक को आजसू फोबिया हो गया है. दांगी ने बताया कि बुधवार को श्रीश्री दुर्गा पूजा मंडप में रामनवमी के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें किसी भी राजनीतिक दल को आमंत्रण नहीं था. बावजूद बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रामनवमी अखाड़ा में पहुंच गईं, जहां उन्हें सम्मान के साथ बैठाया गया. इस दौरान विधायक व उनके समर्थकों की ओर से जबरन माइक की मांग की गयी. आचार संहिता को देखते हुए धार्मिक मंच पर राजनीतिक लोगों की उपस्थिति तथा माइक की मांग पर थोड़ी ऊहापोह की स्थिति बन गयी. मंच पर उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की समाप्ति के बाद माइक देने की बात कही. उसी बीच में विधायक के साथ आये लोगों ने मंच संचालक से माइक झपटकर छीन लिया. विरोध करने पर उनके समर्थकों द्वारा मारपीट शुरू कर दी गयी. हो हंगामा को देख कर स्थानीय लोगों ने समझा-बुझा कर सबको शांत कराया. साथ ही उन्होंने बताया कि बीते 40-42 वर्षों के आयोजन में पहली बार विधायक की मनमानी, उनके समर्थकों की दबंगई के कारण शांति व्यवस्था भंग हो गयी. इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/rohinis-befitting-reply-to-samrats-statement-first-bihari-then-bihari-daughter-in-law-now-i-am-chapras-daughter/">सम्राट

के बयान पर रोहिणी का करारा जवाब, पहले बिहारी, फिर बिहारी बहू, अब छपरा की बेटी हूं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही