Search

 
 
 

एंबुलेंस कर्मचारियों ने की बाबूलाल से मुलाकात, 108 सेवा में अनियमितता पर उठाए सवाल

Ranchi: झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 108 एंबुलेंस सेवा और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की. इस दौरान सेवा संचालन संस्था पर अनियमितता और श्रम कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सम्मान फाउंडेशन द्वारा संचालित सेवा में वेतन अनियमितता, कर्मचारियों के शोषण और एंबुलेंस सेवा की खराब स्थिति से मरीजों को परेशानी हो रही है.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 108 एंबुलेंस सेवा और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की. इस दौरान सेवा संचालन संस्था पर अनियमितता और श्रम कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए.

 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सम्मान फाउंडेशन द्वारा संचालित सेवा में वेतन अनियमितता, कर्मचारियों के शोषण और एंबुलेंस सेवा की खराब स्थिति से मरीजों को परेशानी हो रही है. संगठन ने कहा कि कई बार सरकार से समय मांगने के बावजूद समाधान नहीं मिला है.

 

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और इस पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है.

 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए इसे सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया. मुलाकात में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री रामाशंकर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही