Search

 
 
 

Virat Kohli के सपोर्ट में आई अमीषा पटेल ,बोलीं -फोटो लाइक करना कोई पाप...

क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही जर्मन व्लॉगर की एक तस्वीर लाइक की जिसके बाद से वो सुर्खियों में बने हुए है.अब इस मामले में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने खुलकर कोहली का समर्थन किया है.
 

Lagatar desk : क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही जर्मन व्लॉगर की एक तस्वीर लाइक की जिसके बाद से वो सुर्खियों में बने हुए है.अब इस मामले में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने खुलकर कोहली का समर्थन किया है.

 

मुंबई में पपराजी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी की पोस्ट को लाइक करना कोई गलत बात नहीं है. उनके मुताबिक,लाइक करना कोई पाप नहीं है. यह उनकी जिंदगी है, उनका इंस्टाग्राम है और उनकी पसंद है. लोग बिना वजह ट्रोल करने लगते हैं, जैसे उनके पास और कोई काम ही नहीं है.

 

दरअसल विराट ने जिसकी तस्वीर लाइक की वो अफ्रीकन इन्फ्लुएंसर और मॉडल  है. इससे पहले उन्होंने मई 2025 में एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम एल्गोरिदम की गलती बताया था. इस बार भी प्रशंसकों ने इसे एल्गोरिदम का कमाल माना है.

 

हालांकि, इस बार कोहली ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने संबंधित पोस्ट को अनलाइक जरूर कर दिया है.कुल मिलाकर, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की हर छोटी गतिविधि पर होने वाली तीखी नजर और तेजी से होने वाली ट्रोलिंग को एक बार फिर उजागर करता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही