Search

 
 
 

अमेरिका ने  ईरान के टोल बूथ केशम आईलैंड पर बम बरसाये, IRGC का दावा, दुश्मन का फाइटर जेट गिराया

केशम आईलैंड वह जगह है. जहां ईरान टोल टैक्स वसूल करता है. यह जगह लरक और केशम आईलैंड के बीच में स्थित है. इन दो आईलैंड के बीच से जहाज गुजरते हैं.इन जहाजों से ही ईरान ने टोल टैक्स लेना शुरू किया है. खबर है कि जहाजों को यहां से गुजरने के लिए ईरानी अधिकारियों से मंजूरी लेनी पड़ती है.
 

Washington : अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास केशम आईलैंड पर भारी बमबारी की है. यहां ईरान को टोल बूथ है. सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद केशम द्वीप पर मौजूद बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है. सैटेलाइट से जारी तस्वीरों में केशम पोर्ट से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिख रहा है.  

 

बता दें कि केशम आईलैंड वह जगह है. जहां ईरान टोल टैक्स वसूल करता है. यह जगह लरक और केशम आईलैंड के बीच में स्थित है. इन दो आईलैंड के बीच से जहाज गुजरते हैं.इन जहाजों से ही ईरान ने टोल टैक्स लेना शुरू किया है. खबर है कि जहाजों को यहां से गुजरने के लिए ईरानी अधिकारियों से मंजूरी लेनी पड़ती है.

 

 

अहम बात यह है कि इस रूट से उन्हीं देशों के जहाज गुजर पा रहे रहा है जिनसे ईरान के रिश्ते अच्छे हैं. सूत्रों के अनुसार तेल से भरे जहाजों को इस रूट से गुजरने के लिए 20 लाख डॉलर का तक का टोल टैक्स चुकाना पड़ा है.केशम आईलैंड मुख्य भूमि ईरान से हटकर 558 वर्ग मील में फैला इलाका है. यह एक भूमिगत मिसाइल शहर है.

 

इस शहर का इस्तेमाल होरमुज जलमार्ग से गुजरने वाले जहाज़ों पर हमला करने के लिए किया जाता है. रॉयटर्स ने कोपरनिकस सेंटिनल-2 की तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि गुरुवार को केशम आईलैंड पर बंदरगाह वाले इलाके से धुआं उठता नजर आया.. रॉयटर्स ने क़ेशम फ़्री ज़ोन के अधिकारियों के हवाला से कहा कि बहमन कमर्शियल बंदरगाह और दोहा मछली पकड़ने वाले घाट के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है.

 

हमले 1 अप्रैल की शाम से लेकर 2 अप्रैल की दोपहर के बीच किये गये. इधर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने केशम द्वीप के ऊपर दुश्मन के एक फाईटर जेट को मार गिराया गया है. ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने इस हमले की तस्वीर जारी की है. हालांकि अमेरिका ने ईरान के दावे को नकार दिया है,

 

अमेरिका ने कहा है कि उसके किसी फाइटर एयरक्राफ्ट को ईरान ने निशाना नहीं बनाया है  ईरान की आईआरजीसी लगातार झूठ बोल रहा है. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार केशम फ्री ज़ोन के उप-प्रमुख मंसूर अज़ीमज़ादेह अर्देबिली ने कहा है कि बहमन बंदरगाह पर किया गया कोई भी हमला अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन माना जायेगा.

 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि कि अगर ईरान समझौता नहीं करेगा तो ईरान के सभी बुनियादी ढांचे नेस्तनाबुद कर दिये जायेंगे.  गुरुवार को अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े पुल पर बम बरसाये छे. ट्रूथ पोस्ट पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा था कि ईरान का सबसे बड़ा पुल ढह गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही